यातायात पुलिस जिला अनूपपुर   

 

            पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (PTRI) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों में   दोपहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट  एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट धारण करने के संबंध में दिनांक 07/07/2023 से 07/09/2023 तक व्यापक अभियान चलाकर प्रचार प्रसार करने एवं उक्त मोटर यान अधिनियम की का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर विशेष अभियान संचालित कर मोटर यान अधिनियम के तहत् चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है l 

 

          उपरोक्त तारतम्य में जिला अनूपपुर में पुलिस अधीक्षक  जीतेंद्र सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में  एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में जिले के मुख्य स्कूल कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से थाना यातायात एवं जिले के समस्त थानों के द्वारा वहां उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट धारण अनिवार्य रूप से करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, दिनांक 11/07/2023 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 155 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 62100 रुपए समन शुल्क वसूला गया कार्यवाही निरंतर जारी है